फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक की वजह से पत्नी, साली की कुल्हाडी और सास की गला दबाकर पति ने की थी हत्या,

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा में हुए तीन महिलाओं के ट्रिपल मर्डर का पानीपत पुलिस ने वीरवार को खुलासा कर दिया है। एक युवक ने ही तीनों ही हत्या की है, जिनमें पत्नी, दूसरी साली और तीसरी उसकी सास है। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया और 24 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सात, आठ और नौ सितंबर को मिले तीन महिलाओं के शव की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएसपी राजेश फौगाट के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई, जिसमें सीआइए वन प्रभारी और समालखा थाना प्रभारी को शामिल किया गया। जिन्होंने कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर को समालखा के गांव चुलकाना निवासी नूर हुसैन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे पत्नी मधु (25) के चरित्र पर शक था। उसकी साली मनीषा (18) भी घर आई हुई थी। इसी वजह से चार सितंबर को उनकी कहासुनी हुई थी। पांच सितंबर की रात को कहासुनी पर उसने पहले पत्नी मधु की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए। साली बीच में आई तो उसपर दो वार कर दोनों की हत्या कर दी। उसने पत्नी का शव चुलकाना पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर डालकर उसमें पेट्रोल से आग लगा दी। इसके बाद साली के शव को समालखा के श्मशान घाट के पीछे नाले में फेंक दिया। आठ सितंबर को उसकी सास ने बेटी के पास आने की जिद्द की। वह सास को गामड़ी से ला रहा था, रास्ते में बुड़शाम के पास सास लघुशंका करने लगी। इसी बीच उसने सास की अंगुठे से गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
साली और सास की हत्या के बाद किया दुष्कर्म
आरोपी नूर हुसैन ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद वह घर आया और मृत साली मनीषा के साथ दुष्कर्म किया और उसे नाले में फेंक दिया। वहीं आठ सितंबर को सास की हत्या के बाद उसके साथ भी दुष्कर्म किया। शव खुर्दबुर्द करने के लिए उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर सास के चेहरे पर डालकर उसे जला दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण चरित्र पर शक ही निकलकर आया है। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया और उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गहनता से पूछताछ की जा रही है। 28 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें