सुखदेव निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर पति से जानमाल का खतरा होने की शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है। वह तलाकशुदा है, इसके बावजूद भी पति घर में आकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में निर्मल निवासी गांव मांडी ने बताया कि वह हाल ही में सुखदेव नगर में रहती है। उसकी 17 साल पहले रणबीर निवासी गांव जयसिंहपुर, करनाल में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का व दो लड़कियां हैं। पति शराब व नशे का आदि था, हर समय मारपीट करता था, गाली गलौच करता था, जिस वजह से उसने कोर्ट में उन्होंने तलाक के लिए अपील डाली थी, जो मंजूर हो गई। वह अलग अलग रहने लगे, लेकिन फैसले के बाद भी पति घर आकर मारपीट करता है, जान से मारने की धमकी देता है। गत 23 जुलाई को पति ने फोन कर गाली गलौच व धमकियां दीं, जिसकी शिकायत ने बस अड्डा चौकी में थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुइ। यहां तक की गत नौ अगस्त को भी पति गाड़ी में सवार होकर आया था और धमकियां दी। उनका कहना है अगर उसे व बच्चों को कुछ होता है तो इसके पति ही जिम्मेदार होंगे।