फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता फिर शर्मसार : बच्ची को कंबल में लपेटकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अल्ताफ हुसैन हाली की धरती पर मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। संवेदनहीन लोगों ने दो माह की मासूम बच्ची को कंबल में लपेट कर काबड़ी फाटक के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
विज्ञापन

बच्ची के रोने की आवाज आई तो एक व्यक्ति ने कंबल को देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर बाल कल्याण समिति ने भी अस्पताल में पहुंचकर बच्ची का हाल जाना है।
मंगलवार की रात को करीब 10 बजे कुछ मजदूर काबड़ी फाटक के पास से गुजर रहे थे। उसी समय फाटक के पास कंबल से एक बच्चे के रोने की आवाज आई। एक मजदूर ने कंबल को खोलकर देखा तो वह चौंक गया। कंबल में एक बच्ची लिपटी हुई थी।  सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पानीपत पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कर उसका मेडिकल परीक्षण किया। बच्ची की हालत ठीक है। उधर पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की भी तलाश शुरू कर दी है।
बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान ः मामले का बाल कल्याण समिति ने भी संज्ञान लिया है। समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि बच्ची की हालत के बारे में पल-पल की जानकारी ली जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों से भी बात की गई है। बच्ची के परिजनों को तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें