फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पी, फिर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत रिसालू रोड पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा जान दे दी। वह शराब पीने का आदती था और घर का काफी सामान भी बेच दिया था। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के गोंडा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा शैलेश परिवार के साथ रिसालू रोड पर किराये के मकान में रहता था। शैलेश एक फैक्टरी में काम करता था और परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
शैलेश शराब पीने का आदती था। कई दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। जिस कारण आर्थिक तंगी हो गई और वह वह घर का सामान बेचकर शराब पीने लगा। जिस कारण उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को वह घर पर शराब पीकर आया। इसके बाद उसने बच्चों और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और खुद कमरे के अंदर चला गया।
कुछ देर बाद पत्नी ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक ने खिड़की से अंदर देखा तो शैलेश फंदे पर लटका हुआ था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएचओ थान चांदनी बाग संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें