फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचपीयू शिमला, एमडीयू रोहतक, एलपीयू फगवाड़ा और केयू नैनीताल सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
इसराना। गीता यूनिवर्सिटी में नार्थ जॉन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के के तहत सोमवार को क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में महिला खिलाडि़यों ने जमकर पसीना बहाया। इन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एचपी यूनिवर्सिटी शिमला, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक, एलपीयू फगवाड़ा व कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर कर ली। मंगलवार को चारों टीमों के बीच फाइनल के लिए मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


जीयू के खेल निदेशक डाॅ. मनोज गोयल ने बताया की सोमवार को गीता यूनिवर्सिटी में नोर्थ जॉन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिनमें चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने बताया की मंगलवार को चारों विजेता टीमों के बिच फाइनल के लिए मुकाबले होंगे। जीतने वाली टीमों में से दो विजेता टीम फाइनल में खेलेंगी। फाइनल की विजेता टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

ये रहे परिणाम

एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने सीआरएसयू जींद को 58 रन से हराया सेमीफाइनल में जगह बनाई। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने आरएमपीएसयू अलीगढ़ को 10 विकेट से हराया। एलपीयू फगवाड़ा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को नौ विकेट से हराया। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने पीयू पटियाला को 18 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें