फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच दिन तलाश करने के बाद भी डूबे युवक नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पांच दिन पहले मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित करते हुए नहर में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की। साथ ही नहर का पानी भी बंद कराया गया है। इसके बावजूद भी अब तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बीते बुधवार को सतीश अपने साथियों के साथ मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जित करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में गया था। जहां पर सतीश नहर के पानी में डूब गया। जिसके बाद से ही सतीश की तलाश की जा रही है। पांच दिन बीतने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर सतीश के परिजनों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। अब तक वे साढ़े 10 हजार रुपये भी खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें