फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महावीर कॉलोनी स्थित पहली मंजिल पर मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विकास जैन ने बताया कि महाबीर कॉलोनी में उनकी कैमरे और कंप्यूटर की दुकान है। दुकान के ऊपर एक परिवार किराए पर रहता है, जो इन दिनों अपने गांव गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे ऊपर मकान से धुआं निकलता दिखा। वह दोस्तों संग मकान की दीवार और शीशे तोड़कर अंदर पहुंचा। एसी सर्विस करने वाली वॉटर प्रेशर मशीन से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की बढ़ती लपटें देखकर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर एक घंटे में काबू पाया।आग से फर्नीचर समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने किराएदारों को सूचना दे दी है। गनीमत रही कि रसोई में गैस सिलिंडर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गैस लीक होने से तीन बाइकें और स्कूटी जली
असंध रोड पर डाक घर के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर बनी अस्थायी रसोई में सिलिंडर से गैस लीक हो गई। इससे कुछ ही क्षण में आग लग गई। आग की बढ़ती लपटों ने रेस्टोरेंट के पास खड़ीं तीन बाइकें और एक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। चारों जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें