फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बनेंगे 100 सहायता केंद्र, मिलेगी तुरंत सहायता

Thu, 11 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पु‌लिस सहायता केंद्र - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। हाईवे पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सड़क हादसों में घायल होने वाला तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली से अंबाला तक 100 सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कार्य शुरू कर दिया है। जिले में हाईवे पर तीन जगह ऐसे सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस के जवान और एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। ट्रैफिक पुलिस को 30 सितंबर तक सभी 100 सहायता केंद्र तैयार करने है।
विज्ञापन


हाईवे पर वाहन चालकों और राहगीरों के साथ होने वाली वारदातों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सहायता केंद्रों से सड़क हादसों में घायल होने वाले व्यक्तियों की सहायता भी की जाएगी। दिल्ली से अंबाला तक जीटी रोड बेल्ट पर 100 केंद्र बनेंगे। पानीपत में जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा, मनाना और सेक्टर-40 के पास ये केंद्र बनाए जाएंगे। दिल्ली से अंबाला तक पड़ने वाले सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को 31 सितंबर तक सहायता केंद्र तैयार कर पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट पेश करनी होगी। पानीपत जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। टोल प्लाजा के पास सहायता केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। इस पर ट्रैफिक पुलिस के चार कर्मी भी तैनात है।

संदिग्ध वाहनों पर रखी जाएगी नजर
जिले में जीटी रोड पर सभी तीन सहायता केंद्रों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। इस दौरान शहर की तरफ आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर निगाह भी रखी जाएगी। समय-समय पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा, मनाना और सेक्टर-40 के पास सहायता केंद्र बनेंगे। सभी केंद्रों में ट्रैफिक पुलिस कर्मी और एक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। हाईवे पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों और सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए इनका निर्माण किया जा रहा है। सभी सहायता केंद्र 31 सितंबर तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें