फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रशिक्षुओं के चक्कर में अटके 150 से ज्यादा के हैवी लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग स्कूल से बिना प्रशिक्षण लिए ही हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जाने के गोलमाल की जांच चल रही है। इस जांच के चलते सभी आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रेनिंग में गोलमाल करने वाले 20 प्रशिक्षुओं की वजह से 150 आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस अटके पड़े हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के बैच नंबर-1290 में 20 प्रशिक्षु बिना ट्रेनिंग लिए ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी में थे। रोडवेज जीएम के पास प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग पूरी होने के दस्तावेज हस्ताक्षर के लिए गए तो शंका हुई। क्रॉस चेक किया गया, जिसमें पता चला कि ट्रेनिंग के लिए आए बिना ही लाइसेंस बनवाने के लिए फाइल पास कराने का प्रयास किया जा रहा था। नियमानुसार अगर कोई प्रशिक्षु एक दिन ट्रेनिंग से गैर हाजिर रहता है तो उस पर कम से कम 1200 रुपये का जुर्माना लगता है। यह राशि बढ़ भी सकती है।
इस गोलमाल के सामने आने के बाद सभी 150 प्रशिक्षुओं के लाइसेंस और प्रमाणपत्र की जांच चल रही है। एक महीने पहले ही ट्रेनिंग खत्म होने के बाद भी प्रशिक्षुओं को लाइसेंस नहीं मिल सकता है। प्रशिक्षु बस डिपो में चक्कर काट कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि कुछ लोगों के चक्कर में सभी का लाइसेंस रोक लिया गया है।
विज्ञापन

जांच चल रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी : जीएम
जांच चल रही है, जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आठ से 10 प्रशिक्षु ऐसे हैं, जो दो दिन भी ट्रेनिंग के लिए नहीं आए हैं। इन पर जुर्माना लगाया जाएगा और ट्रेनिंग भी पूरी कराई जाएगी, जिसके बाद ही लाइसेंस जारी होगा।
विज्ञापन

- कुलदीप जांगड़ा, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें