एसडी एजूकेशन सोसाइटी और इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 100 सदस्यों की सदस्यता तथा सदस्यता पर फैसला आने तक वर्तमान चुनाव पर स्टे की मांग को लेकर डाली गई याचिका पर बुधवार को पानीपत की जूनियर डिविजन में सुनवाई होगी।
जस्टिस अमित गर्ग की जूनियर डिविजन को इस मामले में पांच दिसंबर तक अपना फैसला सुनाना है। इसके बाद सात दिसंबर को हाईकोर्ट में जूनियर डिविजन के फैसले पर सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि प्रवीण गोयल ने एसडी एजूकेशन सोसाइटी के 100 सदस्यों को फर्जी बताते हुए उनकी सदस्यता रद करने की मांग की है।
साथ ही जब तक इन पर फैसला नहीं होता चुनाव पर स्टे करने की याचिका कोर्ट में डाली है। हाईकोर्ट ने सोमवार को लॉअर कोर्ट को इस मामले में पांच दिसंबर तक फैसला देने के आदेश दिए थे।
लॉअर कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करने के लिए बुधवार दो दिसंबर की तारीख तय की है। लॉअर कोर्ट द्वारा तारीख देने के बाद मित्तल व गोयला पक्ष के बीच सरगर्मी बढ़ गई है।