पानीपत। हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर के लिए सोमवार से शुरू बूस्टर डोज अभियान में लोगों को टीके लगाए गए। 85 केंद्रों पर शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम में 446 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई गई। विधायक प्रमोद विज उनकी पत्नी नीरू विज भी सिविल अस्पताल में टीका लगवाया। सांसद संजय भाटिया ने उत्तर प्रदेश में डोज लगवाई। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी टीका लगवाया।
सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिनकी दोनों डोज को नौ माह बीत गए हैं, वो बूस्टर डोज जरूर लें। सोमवार को 15,207 लोगों का टीकाकरण किया गया। 15-17 आयु वर्ग के 1916 पात्रों का टीकाकरण हुआ। अब तक 58,448 में से 46,741 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ये कुल पात्रों का 80 प्रतिशत है।
जिले के पात्र 9.73 लाख, 10,31,205 को लग चुका टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण के 9.73 लाख पात्र हैं, लेकिन विभाग अब तक 10,31,205 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दे चुका है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी का कहना है कि हमारे जिले में पात्र 9.73 लाख ही हैं। अब जो अधिक डोज लग रही है ये प्रवासी लोग हैं। जो यहां ड्यूटी करते हैं इसलिए टारगेट अधिक जा रहा है। अब टीकाकरण और भी अधिक हो सकता है।
सोमवार को 85 केंद्रों पर को लगा टीका
सोमवार को 85 केंद्रों पर कुल पात्रों का टीकाकरण किया गया है। इनमें से 15-17 आयु वर्ग के 1916 को टीके की पहली डोज लगी है। 18-44 आयु वर्ग के 4220 लोगों को पहली और 5690 को टीके की दूसरी डोज लगी है। 45 से अधिक आयु के 989 को पहली व 1946 को टीके की दूसरी डोज लगी है।
कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 46741 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,31,205 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 64,89,103 को दूसरी डोज
सभी हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर से अपील, बूस्टर डोज अवश्य लें
सभी हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर से अपील है कि वो बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज अवश्य लें। हेल्थ वर्कर पर ही हमारे स्वास्थ्य का जिम्मा है। फ्रंटलाइन वर्कर हर क्षेत्र में समज की सेवा कर रहे हैं। इसलिए इनका सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में स्वास्थ्य कर्मी को बुस्टर डोज लगाते हुए।- फोटो : Panipat