पानीपत। मौके पर मौजूद डयूटी मजिस्ट्रेट कृष्ण व पुलिसकर्मी कब्जा हटवाते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सत करतार कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग ने बेटे और बहू पर मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उपायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद आईटीआई के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त कर मकान खाली कर मोहर सिंह को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और मकान खाली कराकर बुजुर्ग को सौंप दिया।
सतरकार कॉलोनी गली नंबर चार निवासी मोहर सिंह ने उपायुक्त सुशील सारवान को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नितिन और पत्नी शीतल दोनों मिलकर उसे परेशान करते हैं। दोनों ने उसके मकान पर कब्जा किया हुआ है। उसके मकान को खाली कराया जाए, ताकि जिससे वह शांति से जीवन व्यापन कर सके। इस शिकायत पर उपायुक्त सुशील सारवान ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पानीपत। मौके पर घर से हटाया गया कबजा घर के बाहर रखा सामान।- फोटो : Panipat