जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव एक और केस मिला। इसके साथ ही 10 सक्रीय केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतें।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि मंगलवार को 230 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। एक नया कोरोना पॉजिटिव केस आया। सोमवार को आठ मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया ।अब जिले में 10 केस सक्रीय अवस्था में है। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल में 12 प्लस के 78 बच्चों को पहली और 114 बच्चों को दूसरी डोज दी गई। 15 प्लस के 30 बच्चों को को पहली और 71 बच्चों को दूसरी डोज दी गई। 18 प्लस के 32 लोगों को पहली और 179 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के छह लोगों को पहली और 49 को दूसरी डोज दी गयी। 360 लोगों को बूस्टर डोज दी गई । संवाद