फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर टू डोर जाकर 3262 लोगों को लगाया कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में अब भी 1.4 लाख लोग कोरोना रोधी टीके से वंचित हैं। जिले में अब तक 8.32 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 2.75 लाख लोगों को टीकाकरण का कोर्स पूरा हो चुका है। अब विभाग ने 1.4 लाख लोगों तक पहुंचने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में उतरी। टीमों ने 3262 लोगों को टीका लगाया है। इस दौरान टीम ने 411 कोरोना के आशंकित मरीजों के सैंपल भी लिए। कोरोना टीकाकरण की दृष्टि से अक्तूबर निराश करने वाला रहा है। माह के 31 दिनों में मात्र 1.35 लाख 926 को ही टीका लगा है। सितंबर में 3.52 लाख 271 ने पहली-दूसरी डोज लगवाई थी। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक गांव में पहुंचकर, लाभार्थियों को टीका लगा रही है। टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि जिला में 9.73 लाख को कोरोना रोधी टीका लगना है।
8.32 लाख 646 लाभार्थियों को पहली डोज लग चुकी है। प्रथम टीका लगवा चुके लाभार्थियों में से 2.75 लाख 968 ने ही दूसरी डोज लगवाई है। सवा लाख से अधिक ऐसे लाभार्थी हैं जिनकी दूसरी डोज का समय हो चुका है, लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के हवाले से बताया कि दो नवंबर से प्रत्येक गांव में टीम जाना शुरू कर चुकी हैै। आशा वर्कर्स लाभार्थियों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेंगी। एएनएम टीका लगाएंगी, पीएचसी के प्रभारी निगरानी करेंगे। अब तक पॉजिटिव मिले 31111 केस में से 30468 रिकवर हो चुके हैं। एक केस सक्रिय हैं और 642 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें