फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों में जांचा लार्वा, चार को नोटिस

विज्ञापन
लार्वा मिलने पर नोटिस देते स्वास्थ्य​ निरीक्षक नरेश कुमार व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समालखा खंड के किवाना, जौरासी व पावटी गांव में मलेरिया-डेंगू व हैजा से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ लगभग 560 घरों में लार्वा की जांच की। चार घरों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। ग्रामीणों को सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस बनाने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश कुमार की देखरेख में मंगलवार को रेपिड फीवर सर्वे अभियान चलाया। इसमें डोर-टू-डोर जाकर घरों में लार्वा की जांच की। इस दौरान 560 घरों में लार्वा की जांच की। घरों में पानी की टंकी, फ्रीज, कूलर, हौदी, ड्रम, छत पर पड़े सामान में लार्वा की जांच की। टीम को चार घरों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने सबसे पहले लार्वा को नष्ट किया। इसके साथ परिवार के मुखिया को नोटिस दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुखार के 25 संदिग्ध मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाईं और नुक्कड़ सभा कर पंफलेट बांटे। लोगो को डेंगू-मलेरिया व हैजा बुखार से बचाव, उपचार और लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मलेरिया-डेंगू के शुरुआती लक्षणों में सिर दर्द, उल्टी, जी मचलना और थकावट होती है। इसलिए लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए और जमा पानी में काला तेल डालना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस जरूर मनाना चाहिए। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, उषा रानी व संगीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें