फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रीन बेल्ट और ओपन स्पेस पर कब्जा कर बनाया मकान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिशनसरूप कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट और ओपन स्पेस पर कब्ज करने के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला कष्ट निवारण समिति के सामने यह मामला उठाए जाने के बाद इस मामले की जांच की गई। जांच में आरोपी ने अपने मकान की मलकियत के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जांच में एग्रीमेंट और मकान का नक्शा भी फर्जी मिला। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिशनसरूप कॉलोनी के वासियों ने कष्ट निवासी समिति के अध्यक्ष को एक प्रार्थनापत्र सौंपा था। जिसमें कहा गया था कि कॉलोनी वासियों ने जुलाई 2017 को डीसी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा था। उन्होंने बलवान सिंह द्वारा ग्रीन बैल्ट ओपन स्पेस पर अवैध कब्ज करने के आरोप लगाए थे। डीसी ने आयुक्त नगर निगम आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर निगम द्वारा मार्च 2018 में बलवान सिंह को अपने मकान की प्रोपर्टी मलकियत के सबूत पेश करने को कहा गया था। कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण नगर निगम अवैध कब्जा हटवाने बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
जिसके बाद उसने जवाब दिया था कि भवन कस्टोडियन विभाग की भूमि पर बना हुआ है। लेकिन, नोटिस के जवाब व सबूत में उसने फुल एंड फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद उसे अंतिम नोटिस दिया गया था। जिसके जवाब में उसने मलकियत के दस्तावेज गुम होने की बात कही थी। इसके बाद फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट का केस दायर कर दिया था। इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि बलवान सिंह का फुल एंड फाइनल पेंमेंट एग्रीमेंट व मकान का नक्शा भी फर्जी है। पुलिस ने वादी तस्वीर कुंडु की शिकायत पर शहर थाने में बलवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें