माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव शोंधापुर निवासी प्रफुल्ल ने एक व्यक्ति पर ब्याज पर पैसे देकर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 14 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसमें से वह 13.50 लाख रुपये लौटा चुके हैं लेकिन आरोपी सूदखोर 50 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रफुल्ल ने बताया कि उनका एक छोटा कारोबार है जिसे चलाने के लिए एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये कर्ज लिया था। उस समय ब्याज दर स्पष्ट नहीं बताई गई थी। अब सूदखोर उससे 10 प्रतिशत मासिक ब्याज के हिसाब से रकम वसूल रहा है। अब तक करीब 13.5 लाख रुपये वापस कर चुका है। लेकिन फिर भी 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि वह कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस मामले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नही हुई तो वह डीजीपी से शिकायत करेंगे।