फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बीएओ और बीडीपीओ योग दिवस पर उलझे, हुए आमने-सामने, दोनों ने एसडीएम को दी शिकायत

Fri, 21 Jun 2024 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)

सार

इसराना की नई अनाज मंडी में कार्यक्रम में जलपान और टी-शर्ट पर दोनों आमने-सामने हो गए। एसडीएम के संज्ञान में मामला है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के इसराना की नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में जलपान और टी-शर्ट को लेकर बीडीपीओ (खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी) और बीएओ (खंड कृषि अधिकारी) आपस में उलझ गए। दोनों अधिकारी लोगों के सामने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। लोग उनको तमाशबीन होकर देखते रहे।

विज्ञापन


बीएओ ने बीडीपीओ पर दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं बीडीपीओ ने अपनी सफाई में किसी सामान की कमी होने पर दोबारा मंगवा लेने की बात कही है और आरोपों को निराधार बताया है। दोनों ने एक दूसरे की लिखित शिकायत एसडीएम इसराना को दी है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई अनाज मंडी में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम पानीपत मनदीप रहे। यहां हर किसी ने योग किया। एसडीएम मनदीप सिंह के कार्यक्रम समापन पर प्रस्थान करते ही खंड कृषि अधिकारी शमशेर सिंह मलिक और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक उलझ गए।
विज्ञापन


इसराना के खंड कृषि अधिकारी शमशेर सिंह मलिक ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक कुमार पर योग कार्यक्रम में बदइंतजामी व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाए कि बीडीपीओ ने कार्यक्रम में उचित व्यवस्था नहीं की है। चुनिंदा लोगों को ही टी-शर्ट व जलपान दिया गया।

उनको फोन पर योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचने को कहा गया था। बीडीपीओ ने उनका और उसके स्टाॅफ का कोई सम्मान नहीं किया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ कुछ सामान कम रह गया था। जिसको दोबारा से मंगवाया गया। उन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप निराधार हैं।
 
एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने बताया कि बीडीपीओ और बीएओ का विवाद उनके सामने आया है। दोनों ने अपनी लिखित शिकायत दी हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें