फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोरों का उत्पीड़न बढ़ा, पुलिस कार्रवाई के बीच भी सामने आ रहे मामले

Fri, 10 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अभियान के बावजूद भी जिले में सूदखोरों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। अभी भी जिले में नए नए सामने सामने आ रहे हैं। सनौली मंड़ी के आढ़ती की आत्महत्या के मामले में सूदखोरों के खिलाफ अभियान पर सवाल खड़े कर दिए। लेनदारों के उत्पीड़न से तंग आकर आढ़ती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
ब्याज पर पैसे देकर लोगों का उत्पीड़न करने वाले सूदखोरों के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान शुरू किया था। जिसमें सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी। अब तक जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूदखोरों के खिलाफ 11 मुकदमे भी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन, इसके बावजूद भी जिले में उत्पीड़न कम नहीं हुआ। मंगलवार को सनौली अनाज मंडी में आढ़ती ने लेनदारों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी ने व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि आरोपी उनके पति पर पैसे के लिए दबाव बना रहे थे जबकि उनके पति आरोपियों से लिए गए पैसों का सात से आठ गुणा तक वापस कर चुके थे। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी पुलिस, जल्द होगी कार्रवाई

पुलिस ने आढ़ती सुनील गर्ग की आत्महत्या प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -
सूदखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। यदि कोई उत्पीड़न करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करें।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें