फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक लूटने का आरोपी पांच हजार का इनामी बदमाश हाकम खान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। समालखा में जीटी रोड पर ट्रक छीनने की वारदात में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी हाकम खान को सीआईए-थ्री की टीम ने रोहतक से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि हाकम खान ने अपने साथियों रिजवान और रफीक के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2024 को समालखा में जीटी रोड स्थित धर्म कांटे के पास वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने गढ़ी छाजू निवासी जसमेर सिंह के ट्रक चालक को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की और डराकर ट्रक छीनकर भाग गए थे।
इस संबंध में थाना समालखा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही रिजवान को गिरफ्तार कर चुकी है और छीना गया ट्रक भी बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

हाकम खान पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीआईए-थ्री प्रभारी सुभाष को सूचना मिली कि आरोपी रोहतक में है। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान गांव बावला, जिला नूंह निवासी हाकम खान के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में वह अपने साथियों के साथ ट्रकों को निशाना बनाकर छीना-झपटी और लूटपाट करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

सात जिलों में 16 प्राथमिकी
हाकम के खिलाफ हरियाणा के सात जिलों में 16 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें नूंह में दो, फरीदाबाद में तीन, पलवल में एक, यमुनानगर में छह, हिसार में दो, भिवानी में एक और गुरुग्राम में एक प्राथमिकी शामिल है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार और फरार साथी रफीक के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें