फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरुजी अभिभावकों के बीच जाकर गिनवाएंगे सरकारी स्कूलों की उपलब्धि

Tue, 10 Mar 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सरकारी स्कूलों नए प्रवेश सत्र में शिक्षक स्कूल की उपलब्धियों को लेकर अभिभावकों के बीच जाएंगे। बच्चों काे सरकारी स्कूलों में दाखिल कराने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ शिक्षा को बढ़ाना देने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे भी अभिभावकों को बताया जाएगा। विभाग ने इसके लिए मैदानी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए सोमवार को समालखा खंड के अंतर्गत स्कूलों की विशेष बैठक लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल समालखा में की गई। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मिडिल प्रमुख, मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य शामिल हुए। इसमें नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश उत्सव को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक विद्यालय अपनी उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय अपने स्कूल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक आकर्षक स्कूल बैनर तैयार करवाए। यह जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाएं। नए प्रवेश को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पंपलेट्स तैयार करा क्षेत्र में वितरित किए जाएं।
विज्ञापन

शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए एक विशेष रजिस्टर भी बनाया जाएगा। इसमें संपर्क किए गए परिवारों और संभावित विद्यार्थियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों से बाहर रह गए ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने और विद्यार्थियों को उल्लास’ कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल उपलब्धियों को समय-समय पर प्रकाशित करवाएं, ताकि समाज में सरकारी विद्यालयों की सकारात्मक छवि और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी समालखा सरिता, जिला समन्वयक संदीप रत्तेवाल और जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें