मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी के रबड़ प्लांट के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे सड़क पर खड़े ट्राले में पीछे से टक्कर लगने से रिफाइनरी कर्मी मंजीत 44 की मौत हो गई। करनाल के फुरलक निवासी मंजीत रिफाइनरी में प्राइवेट जॉब करते थे। पुलिस ने भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फुरलक निवासी नवीन ने बताया कि उनके बड़े भाई मंजीत रिफाइनरी में जॉब करते थे। सोमवार सुबह वह मोटरसाइकिल से रिफाइनरी आ रहे थे। जैसे ही वह रिफाइनरी रोड पर रबड प्लांट के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्राले में पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंजीत के भाई नवीन की शिकायत पर ट्राले चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है। संवाद