फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरुद्वारा नानक दरबार संगत ने अरदास कर निकाली प्रभात फेरी

Fri, 24 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। गुरुद्वारा नानक दरबार संगत द्वारा सर्वधर्म के साझे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में अमृत वेले अरदास कर प्रभात फेरी निकाली। निशान साहिब की सेवा देव मल्होत्रा ने की। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर बीबी हरकृष्ण कौर और डॉ. त्रिलोक पाल सिंह परिवार के निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान वाहे गुरु के जयकारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में संगत का फूलों की वर्षा से स्वागत किया। भाई गुरमुख सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ भगवान के गुणों का वर्णन करने वाले भजनों और कविताओं का एक संग्रह है। इसमें कर्म, अहंकार और संसार की नश्वरता जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया है। इस अवसर पर शाम सिंह, हीरा सिंह, सुरेंद्र कुमार, नेहा मनचंदा, कशिश मल्होत्रा, रीना कौर, सरोज देवी, बीरपाल कौर, रेनू कौर और गुलशन कौर मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें