पानीपत। भैया दूज पर यात्रियों को समय पर बस नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिल पाई। जिससे उन्हें बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
वीरवार को बस स्टैंड पर सुबह ही यात्रियों की संख्या बढ़ गई। नए बस स्टैंड व जीटी रोड टोल प्लाजा समेत अन्य स्टॉप पर यात्री पहुंच गए। लोकल रूटों पर भी बसोंं की मांग बढ़ गई। ऐसे में सीट न मिलने के कारण बसोंं में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर रहे।
यात्री मुकेश, राजेंद्र और रामकुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के घर जाने के लिए सुबह ही बस स्टैंड पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बस स्टैंड पर बस नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हुई। जो बस बस स्टैंड पर पहुंच रही थी उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या से न जूझना पड़े।
भैया दूज के लिए पर्याप्त बसें चलाई गई हैं। चालक और परिचालक को संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए थे। लोकल और लंबे रूट पर यात्रियों की मांग अनुसार बस चलाई।
विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।