फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु जी का बलिदान प्रेरणादायक मिसाल : दुष्यंत

विज्ञापन
पानीपत। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर समागम स्थल पर संगत के साथ लाइन में बैठकर लंगर चख? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। समागम स्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और मानवता के प्रति खुद को समर्पित करना सदैव हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक एकता के प्रति श्री गुरु तेग बहादुर जी की बलिदानी एक मिसाल हैं और उनकी पांच पीढ़ियों के बलिदान को हमें सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने पंजाबी भाषा में शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन कर कार्यक्रम में पहुंची संगत को प्रणाम किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी महान, त्यागी, महापुरुष थे और उन्होंने बचपन से लेकर अपने अंतिम क्षणों तक धार्मिक मजबूती व एकता के प्रति कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने अपने बचपन में सर्दियों के दिनों में बीच रास्ते एक गरीब बच्चे को ठंड में कांपते हुए देखकर उसे अपने कपड़े दान कर दिए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी के जीवन के लिए अपने जीवन को त्याग करना बड़ी बात है।
मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व कर दिया था बलिदान: कमलेश ढांडा
समागम स्थल पर पहुंचे महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मातृभूमि, जन अधिकार की रक्षा के लिए न केवल अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, बल्कि देश व समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया। उनका शौर्य, उनकी गौरवगाथा, उनका समाज के प्रति निभाया गया फर्ज आज की युवा पीढी के लिए सबसे बडी प्रेरणा है और हम सभी का यह दायित्व है कि हम उनकी विचारधारा को गंभीरता के साथ आगे बढाएं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरती आज गुरु तेग बहादुर जी के विचार पर युवाओं को आगे बढाने का शानदार मंच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानीपत के इस मैदान में आज हम महसूस कर सकते हैं कि गुरु तेग बहादुर जी का शौर्य, उनकी गौरवगाथा और उनका समाज के प्रति निभाया गया फर्ज कण-कण में समाया हुआ है।

पानीपत। 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची संगत को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री - फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें