पानीपत। प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 में वीरवार को पानीपत गुलिया बंधु समेत छह खिलाड़ी अपनी धाक जमाएंगे। पहली बार प्रो कबड्डी में जिले से छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी एक ही गांव बुड़शाम के रहने वाले हैं। प्रो कबड्डी लीग को लेकर गांव में खुशी का माहौल है।
पुनेरी पलटन के रेडर सोमबीर गुलिया ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान बताया कि तैयारी अच्छी है। गांव के युवाओं में बेहद जोश है, मैच में हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए बंगलुरु आ गए हैं।
प्रो कबड्डी सीजन-8 में पानीपत के खिलाड़ी
पहली बार गांव बुड़शाम के छह खिलाड़ियों को एकसाथ प्रो कबड्डी में चुना गया है। इनमें रोहित गुलिया का हरियाणा स्टीलर्स, मोनू बिनवाल पटना पाइरेट, सोमबीर गुलिया पुनेरी पलटन, सुशील गुलिया जयपुर पिंक पैंथर्स, सौरभ गुलिया पटना पाइरेट्स और साहिल गुलिया तेलगू टाइटन की ओर से खेलेंगे। रोहित गुलिया सीजन-5 से लगातार खेल रहे हैं। वीरवार को सुशील गुलिया दूसरी बार अपना जलवा दिखाएंगे।
प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों से बात
सुशील गुलिया : इस बार जयपुर पिंक पैंथर्स टीम से खेलेंगे। वीरवार की शाम साढ़े सात बजे गुजरात जाइंट्स के साथ मुकाबला। सुशील की ताकत उनकी डू और डाई रेड है, जिससे वह खेल का रुख बदल देते हैं।
सोमबीर गुलिया : इस बार पुनेरी पलटन की टीम से खेल रहे हैं। बेहतरीन रेडर हैं। वीरवार की रात साढ़े आठ बजे सोमबीर की टीम का मुकाबला दबंग दिल्ली की टीम के साथ है।
रोहित गुलिया : हरियाणा स्टीलर्स से खेल रहे रोहित गुलिया बेहतरीन रेडर हैं। प्रो कबड्डी में खेलने का सबसे अधिक अनुभव उन्हीं के पास है। कबड्डी की बदौलत ही रोहित रेलवे में कार्यरत है।
सोमबीर- फोटो : Panipat
पानीपत। सुशील गुलिया।- फोटो : Panipat