फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार लाख कट्टों से अटी अनाजमंडी, नहीं हो रहा उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। अनाज मंडी में अब तक भी पांच लाख कट्टों का उठान नहीं हो सका है। अनाजमंडी का पूरा अनाज इसराना स्थित सायलो में रखा जाएगा। जहां पर प्रतिदिन मात्र 30 ट्रक ही अनाज के लिए जा रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि आज भी गेहूं के पांच लाख कट्टों से अनाजमंडी अटी हुई है। सायलो वालों की मनमानी से गेहूं के उठान का काम धीमी गति से किया जा रहा है। किसानों की पेमेंट भी रुकी हुई है।
विज्ञापन


अनाज मंडी मतलौडा के प्रधान बिजेंद्र टामक ने बताया कि मंडी में आज भी करीब चार लाख कट्टे रखे हुए हैं। इनके उठान बारे आढ़ती उपायुक्त, एसडीएम, डीएफएससी, एडीसी, कमिश्नर से बार बार मिलकर अपनी गेहूं उठान संबंधित समस्या बता चुके है, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। आए रोज शायलो में 40 ट्रक लोड होकर जाते हैं लेकिन वहां कोई उतारने वाला नहीं है। 40-40 गाड़ियां लाइनों में लगी रहती है। पिछले साल मंडी से लोड हुए माल को उताने के लिए छह अलग अलग प्वाइंट थे लेकिन इस बार मात्र एक ही प्वाइंट मात्र सायलो है। लेट उठान होने से 12 प्रतिशत नमी अब सुखकर आठ प्रतिशत रह गया है। जिससे गेहूं का वजन घट रहा है।

किसान दीपचंद, राजेश, चंद्रभान व रामकिशन ने बताया कि 15 अप्रैल को उनका गेहूं मंडी में बिक चुका था लेकिन आज तक भी उनकी पेमेंट उन्हें नहीं मिली। जब भी इस बारे आढ़ती से पूछा जाता है तो गेंहू का उठान नहीं होने की बात करता है। समय पर पेमेंट नहीं मिलने से ट्रैक्टर की लोन की किस्त भरने में लेट हो गए। जिससे उन्हें अतिरिक्त ब्याज भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें