फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इलैक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया डायरी का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 स्थित बैंक्वेट हॉल में इलैक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में डायरी विमोचन का कार्यक्रम भी रखा गया। समारोह में शहर के काफी दुकानदार उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार जैन एवं सुखदेव शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।डायरी का विमोचन मुख्यातिथि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के उप कुलपति एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

विमोचन के बाद उन्होंने एसोसिएशन के विगत वर्षों में हुए कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि का स्वागत चेयरमैन अशोक मनुजा व प्रधान नरेंद्र जैन ने किया। महासचिव योगेश गोयल ने एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि यह डायरी एसोसिएशन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल ग्रुप की टीम ने सभी सदस्यों एवं सभी आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया।कुछ भाग्यशाली उपहार भी कूपनों के माध्यम से निकाले गए। एक डायरी और एसोसिएशन मैंबर सर्टिफिकेट भी सभी को दिया गया। इस मौके पर उप प्रधान सूरज बत्रा, नरेंद्र गांधी, श्याम सुंदर जैन, बाबूराम जैन ,विमल जैन, जीवन मंगला, प्रदीप जैन, अमित शर्मा ,देवेंद्र जैन, दीपक बजाज व विशाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें