फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राइवेट यूनिपोल बचाने के लिए लगाए सरकारी विज्ञापन, नाले के बीच में ही गाड़ दिए खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में लगे अवैध विज्ञापन, यूनिपोल साइट, फ्लैक्स बोर्ड समेत अन्य विज्ञापनों की सामग्री पर निगम ने सोमवार को फिर से कार्रवाई की है। टीम ने शहर की सड़कों से विज्ञापन उतरवाने के साथ लोहे के अवैध स्थायी गाड़े गए यूनिपोल का सर्वे भी किया है। इस दौरान टीम को कुछ ऐसे यूनिपोल मिले हैं, जिन्हें बचाने के लिए प्राइवेट विज्ञापन लगाने वालों ने उन पर सरकार के विज्ञापन तक लगा दिए हैं, जबकि कुछ पोल नालों के बीच गाड़े गए हैं ताकि निगम कर्मचारी न तो उन पर चढ़कर विज्ञापन उतार सकें, न ही यूनिपोल को काटा जा सके।
विज्ञापन

जीटी रोड पर नांगलखेड़ी से आगे मुख्य नाले के बीच भी एक ऐसा ही लोहे का पोल मिला है। इस पर सरकार का विज्ञापन भी लगा है। यह सब आंखों में धूल झोंकने को लगाया गया था। इससे पहले भी निगम जीटी रोड समेत शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर कार्रवाई कर चुका है। अब तक निगम टीम शहर से एक हजार से ज्यादा अवैध विज्ञापन उतरवा चुकी है। एक्सईएन राहुल पूनिया का कहना है कि जब तक शहर की सभी सड़कें और इमारतें अवैध विज्ञापनों से मुक्त नहीं होंगी, तब तक निगम की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें