फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसआईटी ने पीसीबी से मांगी जानकारी, पूछा- क्या टैंक सरकारी मापदंडों के अनुसार बना है

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जलालपुर गांव स्थित गोरजा इंटरनेशनल फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक चाचा भतीजे समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से फैक्ट्री में बनाए गए अंडर ग्राउंड केमिकल के दूषित पानी जमा करने वाले टैंक की रिपोर्ट मांगी है। एसआईटी ने इसको सरकारी मापदंड के अनुसार सही या गलत होने की जानकारी मांगी है। इधर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग जांच के लिए पंचकूला लेकर पहुंची। यहां रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर गांव स्थित गोरजा इंटरनेशनल फैक्ट्री में सात अक्तूबर की रात तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इनमें रसलापुर गांव के इस्लाम, कुरबान और मेंटेनेंस कर्मी सुरेश की हत्या कर दी थी। इनके शव फैक्ट्री टैंक में मिले थे। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक नवीन, विष्णु और सौरभ पर तीनों की हत्या का आरोप लगाया था। सनौली थाना पुलिस ने इसमें तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया था। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने इस मामले में एएसपी मंयक मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी के सदस्य एवं बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि गोरजा इंटरनेशनल में बनाए टैंक को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से रिपोर्ट ली है। इसमें फैक्ट्री मालिकों के टैंक को सरकारी मापदंडों के अनुसार बनाने के बारे में पूछता है। वहीं अतर सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री के सीसीटीवी की डीवीआर को पंचकूला जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि उसके साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।
फैक्ट्री मालिकों की नौ दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में रोष व्याप्त है। म़तक इस्लाम के भाई गयूर ने बताया कि पुलिस पहले दिन से ही मामले को उलझा रही है। पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई है। वे न्याय के लिए लगातार गुहार लगा चुके हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी तो सारा मामला खुल जााएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें