गांव बाबरपुर में छह किसानों के खेत में बने कमरों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सभी किसानों ने इकट्ठा होकर सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की अपील की है।
सेक्टर-6 निवासी निरवेर सिंह ने बताया कि वह वीरवार को शाम सात बजे खेत में गया था। उस समय वह खेत का सारा सामान एक कमरे में रखकर घर आ गया था। वह शुक्रवार को सुबह खेत में पहुंचा तो कमरे की खिड़की और दरवाजा टूटा हुआ था। सामान चेक किया तो हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी मिला। इसके अलावा आरोपी चोर सुरेंद्र, तेजबीर, नंदू, समेर निवासी बड़ौली और बलजीत निवासी गांजबड़ के खेतों में बने कमरों से भी हजारों रुपये का सामान चोरी मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।