फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में आग से लाखों का माल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उझा रोड स्थित तनीष टेक्सटाइल नाम की फैक्ट्री में शनिवार देर रात एक बजे आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक सेक्टर-24 भारत माता एंक्लेव निवासी कौशल शर्मा ने बताया कि उसकी उझा रोड पर तनीष टेक्सटाइल के नाम से फैक्ट्री है। शनिवार देर रात करीब एक बजे उसकी फैक्ट्री में अचानक आग गई।
आसपास के लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। उसने लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बेकाबू हो गई। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया। उसने बताया कि इससे उसको लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें