फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बातों में उलझा कर ठगे सोने के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजगनर में एक महिला ठग ने दो गृहिणियों से सोने के जेवर ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने आठ मरला पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजनगर निवासी सुमी पत्नी प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अप्रैल को एक महिला उनके घर आई थी। घर पर उसके साथ उसकी जेठानी सीमा थी। महिला पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन दे रही थी। उन्होंने कुछ बर्तन बदलवाए। अगले दिन वह महिला दोबारा आई। महिला ने कहा कि अगर वो चांदी का कोई जेवर देंगे तो वो बड़ा बर्तन देगी। उन्होंने पाजेब के बदले कुकर ले लिया। शनिवार को वो महिला दोबारा घर आई और उन्हें कहा कि वह गर्भवती है।
उसे भूख लगी है। उसने खाना मांगा उन्होंने उसे खाना खिला दिया। इसके बाद उस महिला ने उन्हें सम्मोहित कर उनसे सोने की चेन व कानों की बालियां निकलवा ली और वहां से चली गई। वह शाम को होश में आई तब उन्हें वारदात का पता चला। उन्होंने उस महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें