सैनी कॉलोनी का मामला, पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी
पानीपत। सैनी कॉलोनी में सहेली के घर पुस्तक देने गई बालिका नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सैनी कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी कोमल (11) बुधवार को शाम छह बजे अपनी सहेली ज्योति के घर किताब देने गई थी। वह देर शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को शिकायत दी।