फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडों ट्रेनर से छेड़छ़ाड कर रहे युवकों को पकड़कर भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन क्षेत्र में भीड़ ने दो मनचलों की जमकर धुनाई गई। मनचले कई दिनों से ताइक्वांडों ट्रेनर से छेड़छाड़ कर रहे था और परेशान कर रहा था। ट्रेनर के पिता ने मनचलों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी भीड़ ने जमकर धुनाई गई। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित ट्रेनर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाती है। वह ताईक्वांडों ट्रेनर हैं। उसको एक युवक देवेंद्र और उसका दोस्त कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। एकेडमी में आते और जाते वक्त उसका पीछा करते है और कमेंट करते हैं। इससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। उसने वीरवार सुबह इस बारे में अपने पिता को बताया। वह दोपहर को एकेडमी से घर के लिए निकली तो उसके पिता उससे पीछे चले रहे थे। जैसे ही देवेंद्र ने ट्रेनर पर कमेंट पास किए। उसके पिता ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेनर ने भी दोनों मचचलों को लोगों के साथ मिलकर जमकर धुना। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में भी कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनचले को भीड़ से बचाया और हिरासत में लिया।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवती का आरोप है युवक उसको परेशान करता है। युवती की शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुभाष सिंह, जांच अधिकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें