फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गांव शिमला गुजरान के पास ट्रैक्टर ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में समालखा बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष की मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

30 वर्षीय अमित देशवाल पुत्र लहणा सिंह निवासी गांव कुराड़ पेशे से वकील था। इस साल बार एसोसिएशन के चुनाव में उनको कोषाध्यक्ष चुना गया था। बुुधवार शाम साढ़े पांच बजे वो कोर्ट से काम कर बाइक पर अपने घर गांव कुराड़ जा रहा था। रास्ते में शिमला गुजरान के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वकील अमित को सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित देशवाल 8 साल के बेटे और 4 साल की बेटी का पिता था। उसकी दो बहन है बड़ी बहन विवाहित है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। हादसे के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है।
समालखा। चुलकाना रोड पर कार की टक्कर लगने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में तेजबीर निवासी अटैल ने बताया कि कृष्णा कालोनी में रहने वाला उसके ताऊ का लड़का सुशील शाम को रेलवे पार्क के पास चुलकाना रोड पर जा रहा था। तेज गति से आई एक कार ने उसके चचेरे भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में उसे खानपुर पीजीआई ले जा रहे थे, लेेकिन कोहरा अधिक होने के कारण सीएचसी समालखा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें