फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: स्कूल बस के नीचे आने से बच्ची की मौत, सुबह घर के बाहर खड़ी थी डेढ़ साल की तान्या

Thu, 09 May 2024 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

चंदन बाल विकास स्कूल आटा की बस गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेने आई थी। उस समय गांव में फिरनी के मोड़ पर डेढ़ वर्षीय तान्या पुत्री सुभाष घर के बाहर खड़ी थी। उसे स्कूल बस ने कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत  हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के मतरोली गांव में घर के सामने खड़ी एक डेढ़ साल की बच्ची को चंदन बाल विकास स्कूल की बस ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पानीपत नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चंदन बाल विकास स्कूल आटा की बस गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेने आई थी। उस समय गांव में फिरनी के मोड़ पर डेढ़ वर्षीय तान्या पुत्री सुभाष घर के बाहर खड़ी थी। उसे स्कूल बस ने कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत  हो गई। सूचना के बाद बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया। बच्ची के शव को पुलिस सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें