फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फुफेरी बहनों ने छात्रा से कराया दुष्कर्म,फोटो की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में फुफेरी बहनों ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ नाबालिग आरोपी से दुष्कर्म कराया। आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में ले ली। आरोपी ने छात्रा को माता-पिता को इस बारे में बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। छात्रा बदनामी से डरकर चुप हो गई। बाद में आरोपी ने यह फोटो वायरल भी कर दिए। जब यह फोटो छात्रा के पिता के पास पहुंचा तो उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा। किशोरी ने आपबीती बता दी। इसके बाद किशोरी ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक छात्रा ने बताया कि वह कॉलोनी में ही सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 16 साल है। फरवरी में उसकी पड़ोस में रहने वाली फुफेरी बहनें उसके घर आई थी। इन्होंने उसे कहा कि पड़ोसी लड़का उससे प्यार करता है। इसलिए वह उससे दोस्ती कर ले। अगर वह उस लड़के से दोस्ती नहीं करेगी तो वह उसे मार देगा। उसकी फुफेरी बहनों ने उस पर बहुत दबाव बनाया। डर के मारे उसने उनकी बात मान ली। दो मार्च को दिन में उसकी फुफेरी बहनों ने उसे नींद की दो गोलियां दी और उसे कहा कि वह रात को उसे लेने के लिए आएंगी। उसने अपने माता -पिता के खाने में नींद की गोलियां डाल दी। रात को एक बजे दोनों बहनें उसे लेकर मकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट में ले गई। यहां पहले से ही वह लड़का था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में ले ली। उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया कि वह फोटो वायरल कर देगा। वह इसलिए चुप रही। अब उस लड़के ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी है। जब फोटो उसके पिता के पास पहुंची तो उसने अपने पिता को आपबीती बताई। उसके माता-पिता ने उसे पुलिस को शिकायत देने के लिए हिम्मत दी। उसकी पुलिस से मांग है कि उसकी फुफेरी बहनों समेत तीनों पर कार्रवाई की जाए।

वर्जन-

चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में जो भी दोषी होगा निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें