फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले के 14 गांवों में मिली इंडोर जिम की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के 14 गांंवों में राष्ट्रीय युवा दिवस पर इंडोर जिम की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से इनका ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। गांवों में स्थानीय भाजपा नेता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया है कि स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि जीवन में मुश्किल कितनी भी आए हमें हार नहीं माननी चाहिए। हर समस्या का हल हो सकता। उनके विचार ही उनकी ताकत का अहसास कराते थे। वे कहते थे हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं। समाज में आज भी उनकी शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवा सशक्तीकरण व उनके नेतृत्व पर जोर दिया था। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जिला को 14 जिम की सौगात मिली है। इनमें पसीना कलां, बबैल, बडौली, बराना, ददलाना, महमदपूर, प्रहलादपुर खलीला, कुराड़, छाजपुर कलां, बलाना, बिजावा, बुड़शाम, कुटानी व बुआना लाखु गांव हैं।
छाजूपुर कलां में भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इंडोर जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर लें तो पूरी वैश्विक समाज में बड़ी क्रांति का जन्म हो सकता है। दुनिया विकास की राह पर सुंदर और बेहतर बन सकती है। युवा हैं तो देश का आधार है, यही स्वामी विवेकानंद के विचार थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह की सोच है कि युवा आगे बढ़े व स्वस्थ रहकर देश की सेवा करें।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हमें इसी से अपने जीवन को नई दिशा देनी चाहिए।
पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप ने बुड़शाम में इंडोर जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरगामी सोच का युवाओं को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है। गांव में जिम शुरू होने के बाद युवाओं के विचार बदलेंगे और वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख पाएंगे।
ददलाना में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष दीपक राणा ने जिम का शुभारंभ किया। कुराड़ गांव में जिला परिषद की अध्यक्ष काजल के पति संदीप देशवाल और बलाना में ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने जिम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें