पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड की एक सामान्य बैठक रविवार को हुडा सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम मंदिर में हुई। जिसमें 2024 में संपन्न दशहरा उत्सव में सहयोग करने के लिए सबका आभार जताया और अगले उत्सव में सुधारों के बारे में मंथन किया गया। दशहरा मनाने के लिए जगह को लेकर भी एक सब कमेटी का गठन किया गया। साथ ही 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने का फैसला लिया।
बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रमेश माटा ने की। उन्होंने कहा कि जिमखाना के सामने खाली मैदान में दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा उत्सव मनाया जाता था। वह जगह अब खाली नहीं है। इसलिए दशहरा मनाने के लिए किसी दूसरी जगह पर जाना होगा। माटा ने बताया कि दशहरा कमेटी 2025 का दशहरा उत्सव मनाने के लिए अन्यत्र जगह की तलाश कर रही है। वीरेंद्र सोनी के नेतृत्व में दशहरा कमेटी की नौ सदस्यीय उप समिति गठित की है। जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर इसके लिए जगह की मांग करेगी।
चेयरमैन सूरज दुरेजा ने बताया कि 12 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म संगठन, सबको रोशनी फाउंडेशन, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता, दशहरा कमेटी सनौली रोड व पानीपत शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी संस्थाओं से सहयोग करने की अपील की।
बैठक में पुरूषोत्तम शर्मा, सूरज दुरेजा, देवेंद्र रेवड़ी, वेद बांगा, पंकज आहुजा, कैलाश नारंग, चिमन लाल सेठी आदि ने दशहरा पर्व 2025 धूमधाम से मनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। इसके पश्चात प्रधान रमेश माटा ने कहा कि इस बार दशहरा पहले से भी अधिक भव्य रूप से मनाया गया। दशहरा पर्व को मनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, मीडिया और सभी सेवादारों व श्री रघुनाथ धाम महिला संकीर्तन मंडली का धन्यवाद किया और नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
बैठक में कृष्ण गोपाल सेठी, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, बसंत रामदेव, डा.. रमेश चुघ, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, स्वप्निल जुनेजा, किशोर अरोड़ा, किशन शर्मा, कैलाश लूथरा, संदीप दुआ, लीला कृष्ण भाटिया, जयदयाल तनेजा, जोगिंद्र खुराना, श्याम सुंदर बतरा, महेंद्र पसरीचा आदि भी उपस्थित रहे।