फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार करवाए रैनबसेरे

विज्ञापन
रैन बसेरे का दौरा करते हुए नगर निगम कमीशनर आरके सिंह। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे लाल बत्ती चौक और स्काई लार्क मार्केट के सामने दो रैन बसेरों को तैयार कर दिया है। इनमें यात्रियों को ठंड की रात गुजारने की लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। निगम ने इन बसेरों की सफाई-रिपयेरिंग करवाने के बाद इनमें यात्रियों व बेघरों के लिए गद्दे व कंबल भी रखवा दिए हैं। साथ ही लाइटिंग का प्रबंध भी करवाया जा रहा है। अधिकारियों को दिए निर्देश के बाद शनिवार रात को निगम आयुक्त आरके सिंह ने खुद मौके पर जाकर इन तैयारियों को मुआयना किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि वे शहर में छह जगहों पर बसेरे तैयार करवा रहे हैं। दो पूर्ण रूप से तैयार हैं। बाकी चार जगहों पर काम चल रहा है। एक-दो दिन में उनको भी तैयार करवा दिया जाएगा। अब शहर में कोई भी ठंड की रात मेें सड़क या फुटपाथ पर सोने को मजबूर नहीं होगा। बता दें कि अमर उजाला ने 17 और 18 दिसंबर के अंक में रैन बसेेरों की खबरों को प्रकाशित किया था।
150 लोगों के रात्रि ठहराव की व्यवस्था करेगा निगम
निगम ने बस स्टैंड और स्काई लॉर्क के सामने फ्लाईओवर के नीचे रखे दोनों रैन बसेरों को तैयार करवा दिया है। इनमें 10-10 आदमियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रेलवे रोड की तोता राम धर्मशाला और वार्ड नंबर 11 के वृद्धाश्रम में 15-15 लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, किला क्षेत्र के कम्यूनिटी सेंटर और तिकोना पार्क के नीचे कम्यूनिटी सेंटर के हॉल में 50-50 लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। यहां निगम गद्दे, कंबल समेत मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए चौकीदार भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अब नहीं होगी किसी को परेशानी- आयुक्त
सर्दी की रातों में अब किसी भी बेघर या शहर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निगम इनके लिए रैन बसेेरे तैयार करवा रहा है। दो को पूर्ण रूप से तैयार कर चालू कर दिया गया है। तीन पर काम चालू है। एक दो दिन में इनको भी चालू कर दिया जाएगा। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें