फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल से लोहे की पाइपलाइन चोरी करने वाला एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल (पानीपत)। राख की लोहे की पाइपलाइन चोरी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। थर्मल की राखी पाइपलाइन से लोहे की पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में करनाल के घरौंडा निवासी रिंकू गिरफ्तार किया है। वह अपनी पिकअप गाड़ी में चोरी का पाइप लेकर जाता था। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने बरलगढ़ी निवासी वाजिद, करनाल के बल्हेडा निवासी साजिद एवं अयूब और गढ़ी सिकंदरपुर निवासी धर्मपाल को गिरफ्तार किया था। सुताना मोड़ से काबू कर इनसे वारदात में प्रयोग गैस कटर, गैस सिलिंडर और दो लाख रुपये बरामद किए गए थे।
मंगलवार को साजिद, अयूबऔर धर्मपाल को जेल भेजकर वाजिद को चार दिन रिमांड पर लिया गया था। उसे पूछताछ के आधार पर रिंकू को गिरफ्तार किया गया। रिंकू को न्यायालय में पेशकर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें