फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे छुड़ाने से रोका तो गंडासी- डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अदियाना गांव में पटाखे छुड़ाने से रोकने से गुस्साए युवक ने अपने परिजनों के साथ गंडासी एवं डंडों से उसे पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओ समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिवाली की शाम 10 बजे वह अपने बच्चों के साथ अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान अमन लड़ी उसके घर के सामने बजाने लगा। उसने कहा कि उसके छोटे बच्चे हैं, आवाज से डरते हैं इसलिए थोड़ी दूर जाकर बजा ले। पड़ोसियों ने भी अमन को समझाकर भेज दिया। थोड़ी देर बाद अमन अपने परिजनों के साथ गंडासी एवं डंडे लेकर आया और घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी ने छुड़वाने की कोशिश की तो उसे और बच्चों को भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने महाबीर, अमन, अशोक, सतबीर, महाबीर की पत्नी व उसके लड़के विनोद व अशोक की पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें