पानीपत। समालखा के एक युवक के साथ नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते के माध्यम करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित को नौकरी का झांसा दिया था। साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
समालखा खंड के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी में काम करता था। समालखा के रेलवे राेड पर जुलाई 2025 को सन्नी नाम का युवक मिला, उसने बताया कि उनका दिल्ली एनसीआर में पानी व काेल्ड ड्रिंक का काम है, उनको अच्छा वेतन देने का भरोसा दिया, उसको एक कार्यालय में शिव नाम के युवक मिलवाया, उनको फील्ड में सेल्समैन की नौकरी दी, उनको वेतन बैंक में ही आने की बात कही और कार्यालय में ही बैंक के दो कर्मचारियों काे बुलाया, उनका बचत खाता खाेल दिया। उसे चेकबुक, डेबिट कार्ड और पासबुक नहीं दी गई, उसकी आईडी और दो फाेन नंबर भी अपने पास रख लिए, उसका दो महीने तक वेतन नहीं आया।
उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो उसके खाते में कराेड़ाें रुपये की ट्रांजेक्शन मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी ने मांगने पर भी स्टेटमेंट की काॅपी नहीं दी, उसको बताया कि खाते में साइबर ठगी के रुपये आए हैं।