फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुपर-100 की 18 केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा 11 फरवरी को लेगा, इसके लिए खंड स्तर पर 18 केंद्र बनाए गए हैं, इनमें करीब 5200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, इसके लिए जिले से अब तक 5194 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। यह प्रक्रिया नौ फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी से डाउनलोड किया जा सकेंगे। परीक्षा दोपहर 12.30 से दोपहर 02.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें उस दिन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर आयोजित होगी सुपर-100 परीक्षा
बापौली- तीन केंद्र- जीजीएसएसएस बापौली, जीएसएसएस बापौली, जीएसएसएस सनौली खुर्द।

इसराना- तीन केंद्र- जीजीएसएसएस इसराना, जीएमएसएसएसएस इसराना, जीएसएसएस नौल्था।

मडलौडा- चार केंद्र- जीजीएसएसएस मडलौडा, जीएमएसएसएसएस मडलौडा, जीएसएसएस नारा, जीएसएसएस सिठाना।

पानीपत- पांच केंद्र- जीजीएसएसएस मॉडल टाउन, जीजीएसएसएस सिवाह, जीएमएसएसएसएस जीटी रोड, जीएसएसएस सिवाह, जीएसएसएस तहसील कैंप।

समालखा- जीएसएसएस मच्छरौली, पीएमश्री जीएसएसएस भापरा रोड समालखा, पीएमश्री जीएसएसएस पावटी।





यह रहेगा सुपर-100 की परीक्षाओं का शेड्यूल
गतिविधि सुपर-100
लेवल-1 परीक्षा 11 फरवरी
लेवल-1 परिणाम 15 मार्च
लेवल-2 परीक्षा 02 अप्रैल
लेवल-2 परिणाम 30 अप्रैल
कक्षाएं शुरू 05 मई


पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल पानीपत
सुपर-100 में ना पंजीकरण करवाने के मामले में पानीपत प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। पानीपत जिले में 5194 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पानीपत खंड में सबसे ज्यादा 1694, मतलौडा में 1129, समालखा में 979, बापौली में 833 तथा इसराना में 549 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी एडमिट कार्ड छह फरवरी से डाउनलोड कर सकेंगे।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें