फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड स्थित हरिबाग कॉलोनी के एक व्यक्ति के साथ निवेश के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इसकी एडमिन एक महिला थी। उसको मुनाफा होने पर भी रुपये नहीं दिए। साइबर थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरिबाग कॉलोनी के परविंद्र आजाद ने पुलिस को बताया कि उसके पास 25 नवंबर को एक कॉल आई। जिसे उसने व्हाट्सएप ग्रुप में एड करवाया। उस ग्रुप में इन्वेस्टमेंट में अधिक रिटर्न के बारे में बताया गया। ग्रुप का नाम पिन अलायंस फॉर वेल्थ बिल्डिंग था। ग्रुप के एडमिन का नाम मानसी जैसवाल नाम था। उसने उसे वेरिफाइड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का यकीन दिलाया। उसने उनकी बातों में अलग-अलग 12 खातों में करीब 31.04 लाख रुपये भेज दिए। इतने रुपये भेजने के बाद भी मुनाफे को अपने खाते में क्रेडिट नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद उसने ग्रुप के कई लोगों से बात की। इसमें कोई हल नहीं निकला। काफी समय तक उसने इंतजार किया। इसके बाद उसे खुद के साथ ठगी होने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें