फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध विज्ञापनों की उखाड़ी चार साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने सोमवार को शहर में लगी अवैध विज्ञापन साइट और यूनिपोल पर कार्रवाई की है। इस दौरान निगम टीम ने जीटी रोड से चार यूनिपोल वाली विज्ञापन साइटों को जेसीबी से उखाड़ने का काम किया है। ये विज्ञापन साइट अवैध तरीके से बाबरपुर के पास जीटी रोड पर पुल के दोनों ओर बनाई गई थी। निगम टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोहे से बनी इन साइट को जेसीबी मशीन से उखाड़कर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि वे फिलहाल करीब सवा सौ अवैध विज्ञापन साइटों को नोटिस दे चुके हैं। निगम की खुद की करीब 44 यूनिपोल साइटें हैं। इसके अलावा शहर में इनसे अलग करीब 35 अवैध यूनिपोल गाड़े गए हैं। जो शहर के मुख्य रास्तों पर बनाए गए हैं। बाकी लोहे की विज्ञापन साइटें हैं। अब तक निगम करीब सवा सौ अवैध यूनिपोल और विज्ञापन साइट लगाने वालों को नोटिस जारी कर चुका है। अधिकारियों ने अंतर बताते हुए कहा कि यूनिपोल में विज्ञापन साइट को लगाने के लिए लोहे के पोल का सहारा लिया जाता है। इस लोहे के पोल पर विज्ञापन साइट बना दी जाती है। जबकि सिर्फ विज्ञापन साइट लोहे के एंगल से बनी होती है। जिससे लोग अपने घरों, सार्वजनिक स्थानों पर स्थायी तौर पर लगा लेते हैं।
इसके अलावा अवैध विज्ञापन लगाने के लिए सरकारी इमारतों, सार्वजनिक स्थानों और बिजली के खंभों तक का सहारा लिया जाता है। इन पर लोग ज्यादातर अवैध होडिंग्स-बैनर लगाते हैं। इसके लेकर निगम पहले भी करीब दो सप्ताह तक लगातार अभियान चलाकर इनको हटाने का काम कर चुका है। वहीं, यूनिपोल और साइटों को उखाड़ने के लिए अब अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने शहर में अवैध विज्ञापन साइटों पर सख्त कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इन अवैध साइट से निगम को राजस्व नुकसान हो रहा है। इसके अलावा इन पर लगे अवैध विज्ञापन भ्रामक प्रचार कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। जिससे रोड दुर्घटनाएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसे लेकर निगम पिछले काफी दिनों से इन पर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


होगी कार्रवाई- एक्सईएन
शहर में लगे अवैध विज्ञापन पोल और साइट पर निगम कार्रवाई कर रहा है। अवैध विज्ञापन वाली साइट और पोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनको उखाड़ा जाएगा।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें