फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऋषि चुलकाना समेत 70-80 के खिलाफ मामला दर्ज, 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव के गैंगस्टर ऋषि चुलकाना ने हत्या के मामले में जमानत पर आने के बाद गांव में आंतक फैलाना शुरू कर दिया है। हत्या के मामले के गवाहों के घर के बाहर गोलियां चलाकर ऋषि ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ऋषि शुक्रवार को यहां एक दर्जन गाड़ियों में 70-80 युवकों के साथ पहुंचा था। इस घटना के बादे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी दास्तान, विशाल उर्फ धुम्मा और संदीप, हवा सिह, आजाद , गोपाल, संजू, गोविंद व सतपाल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में ऋषि चुलकाना समेत 70-80 लोगों पर केस दर्ज किया है। ऋषि चुलकाना फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है। ऋषि के खिलाफ गवाही देने वाले परिवार के लोगों में भय बना हुआ हे।

पुलिस को दी शिकायत में चुलकाना निवासी 50 वर्षीय प्रवीन ने बताया कि वह पेशे से किसान है। 26 जुलाई 2018 को गैंगस्टर ऋषि ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ताऊ के लड़के सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें गैंगस्टर ऋषि व उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। हत्या के मामले में मुकदमा अभी न्यायलय में विचारधीन है और उसमे ऋषि व उसके साथी जेल में बंद थे। 12 अप्रैल 2024 को ऋषि उपरोक्त मामले में अदालत से जमानत मिलने पर शाम को गांव में 20 से 25 गाड़ियों के काफिले के साथ आया। गाड़ियों में गैंगस्टर ऋषि, संदीप, सोनु, विशाल उर्फ धुमा व अन्य 70 से 80 लोग थे। प्रवीण ने बताया कि आरोपी काफिले के साथ आए और गली में घर के सामने पहले आतिशबाजी करने लगे और दो फायर भी किए। काफी शोर शराबा करने लगे। गैंगस्टर ऋषि कह रहा था कि अगर उसने उसके खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देगा। प्रवीन ने बताया कि उन्हें ऋषि व उसके साथियों से परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148,149,195 ए, 285, 506 आईपीसी, 25 एआरएम एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें