फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में रिसीविंग इंचार्ज समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सड़क हादसों में शुक्रवार को चार युवकों की मौत हो गई। दो हादसे मॉडल टाउन थाना क्षेत्र और एक सदर थाना क्षेत्र में हुआ। संबंधित थाना पुलिस ने शनिवार को शव के पोस्टमार्टम कराए और शव परिजनों को सौंप दिया। एक कार हादसा समालखा में हुआ। इसमें भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा नंबर-1
गांव रेरकलां निवासी साहिल शर्मा ने बताया कि दीवान नगर निवासी उनके जीजा हर्ष शर्मा (33) एक कंपनी में रिसीविंग इंचार्ज थे। वह शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने जीजा के साथ सेक्टर 25 जा रहा था। वह दूसरी बाइक पर था जबकि वह उनके पीछे दूसरी बाइक पर था। आठ मरला चौक पर ओवरब्रिज के पास पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीजा की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह भिजवाया। थाने में साहिल की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था हर्ष
हर्ष तीन बहनों का इकलौता भाई था। जब हर्ष सात वर्ष का था,तभी उसके माता-पिता की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। हर्ष के दो बच्चे हैं। इनमें बेेटी 11 और बेटा सात वर्ष का है। हर्ष की मौत से परिवार में हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसा नंबर-2
गांव गांजबड़ निवासी राकेश ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने भाई राजेश (38) के साथ गेहूं के खेत में पानी देकर वापस घर लौट रहा था। दोनों भाई पैदल-पैदल घर जा रहे थे। आगे राकेश था। जीटी रोड को पार करते समय दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा ने राजेश को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा नंबर-3
घरौंडा की जेल सिंह कॉलोनी निवासी लेखराज ने बताया कि उसका बड़ा बेटा जितेंद्र (34) फेस-3 फैक्टरी में काम करता था। वह हर दिन की तरह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। शुक्रवार रात जब बेटा गोहाना रोड पर बिंझौल मोड के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ मरला चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
हादसा नंबर-4
समालखा। वैष्णो देवी से लौट रही कार गांव पट्टीकल्याणा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसके समधी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी ज्योति वर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहीं थी। कार पति विजय चला रहे थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे गांव पट्टीकल्याणा के पास एक कार चालक ने ओवरटेक किया और इस बीच उनकी कार घूम गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल पति और समधी को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें