फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पीकर हुडदंग करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत थाना सेक्टर 13/17 व थाना किला पुलिस की टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थान से चार युवकों को हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को शराब ठेके बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई दिखाई दी। दो युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान राकेश निवासी शिव काॅलोनी व प्रदीप निवासी गौतम नगर, सोनीपत के रूप में बताई। थाना किला पुलिस की टीम ने इसी प्रकार बबैल रोड पर छोटूराम चौक के पास शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे आरोपी देवेंद्र व हरमेंद्र निवासी भारत नगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें